गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay deverakonda and ananya panday starrer liger first look out
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (11:07 IST)

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का फर्स्ट लुक आया सामने

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का फर्स्ट लुक आया सामने - vijay deverakonda and ananya panday starrer liger first look out
बीते काफी दिनों से विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म का नाम और फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म का नाम 'लाइगर' है। फिल्म के टाइटल के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया है।
 
 
करण जौहर ने फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'बड़े पर्दे के शासक और कई दिलों के मालिक – LIGER प्रस्तुत करने के लिए गर्व है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे। इस फिल्म को बेहतरीन डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट कर रहे हैं। इस कहानी के 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सामने लाने का इंतजार नहीं हो रहा है।'
 
 
वहीं विजय देवरकोंडा ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, 'विनम्रता के साथ पूरे भारत में हमारे आगमन की घोषणा करता हूं। पूरे देश में पागलपन की गारंटी है।'
 
फर्स्ट लुक में विजय काफी गुस्से में बॉक्सिंग ग्लव्स पहने दिखाई दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में एक शेर की तस्वीर है। विजय देवरकोंडा इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय थाइलैंड गए थे जहां उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी।
 
विजय और अनन्या के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं करण जौहर, अपूर्वा मेहता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
पवित्र रिश्ता फेम करण वीर मेहरा दोबारा करने जा रहे शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे