शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidyut jammwal included in the top 10 martial stars of the world
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 मई 2022 (14:56 IST)

विद्युत जामवाल ने फिर बढ़ाया देश का मान, दुनिया के शीर्ष 10 मार्शल कलाकारों में हुए शामिल

विद्युत जामवाल ने फिर बढ़ाया देश का मान, दुनिया के शीर्ष 10 मार्शल कलाकारों में हुए शामिल | vidyut jammwal included in the top 10 martial stars of the world
फिटनेस क्रांति का नेतृत्व करने एवं कलारीपयट्टू को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रसिद्ध भारत के एक्शन सुपरस्टार विद्युत जामवाल ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है और लगातार दूसरे वर्षों में दुनियाभर के शीर्ष 10 मार्शल कलाकारों की सूची में नाम दर्ज कराया है।

 
इस सूची में अभिनेता जैकी चैन, ब्रूस ली, जेट ली, डोनी येन, टोनी जा, जीन-क्लाउड वैन डेम, चक नॉरिस, वेस्ले स्निप्स और जॉनी ट्री गुयेन के साथ जामवाल का भी नाम दर्ज है। सूची में सबसे कम उम्र के मार्शल कलाकार के रूप में भारत को गौरवान्वित करने विद्युत जामवाल के प्रशंसक उनके इस उपब्धि का जश्न मना रहे हैं।
 
'खुदा हाफिज' के अभिनेता कलारीपयट्टू को उसके पूर्व गौरव को दिलाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और डिज्नी इंडिया के अल्टीमेट वॉरियर शो में एक संरक्षक के रूप में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है।
 
विद्युत जामवाल देश में एकमात्र ऐसे बॉलीवुड स्टार है, जिसने प्राचीन अनुशासन को पेश करने की पहल की है और इसे बहुत ही तत्परता से कर रहे हैं।
 
उन्होंने दुनिया के शीर्ष एक्शन सितारों में से एक के रूप में पहचान हासिल की है, जो न केवल अपने स्टंट करते हैं, बल्कि उन्हें कोरियोग्राफ भी करते हैं। उन्होंने द रिचेस्ट द्वारा '10 पीपल यू डोंट वांट मेस विद' में प्रदर्शित होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता होने का गौरव अर्जित किया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही उनके पास आईबी 71 और शेर सिंह राणा जैसी रोमांचक फिल्में हैं।
 
ये भी पढ़ें
'जयेशभाई जोरदार' का टाइटल ट्रैक रिलीज, रणवीर सिंह का दिखा 'जोरदार' अंदाज