Hanuman Chalisa
✕

फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी विद्या बालन, निभाएंगी यह किरदार!

Updated: रविवार, 9 जनवरी 2022 (13:33 IST)
अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल सुर्खियों में बना हुआ है। निर्देशक अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू को लेकर 'भूल भुलैया 2' बना रहे हैं।

 
फिल्म से कार्तिक आर्यन का लुक भी सामने आ चुका है। अब खबर आ रही है कि 'भूल भुलैया 2' में विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। विद्या ने फिल्म 'भूल भुलैया' में मोंजुलिका का किरदार निभाया था जो उनका सबसे पसंदीदा किरदार है। 
 
विद्या बालन 'भूल भुलैया 2' में भी मोंजुलिका के किरदार में दिखाई देंगी। खबरों के अनुसार फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कि मंजुलिका उनका सबसे पसंदीदा किरदार है और अगर फिल्म भूल भुलैया है तो निश्चित ही वो भूल भुलैया 2 में दिखाई देंगी।
 
बता दें कि साल 2011 में रिलीज हुई अनीस बज्मी की ही फिल्म ‘थैंक यू’ में विद्या ने कैमियो किया था। इस फिल्म में वह मोंजुलिका के ही किरदार में डांस करती नजर आई थीं। अब ये तय है कि विद्या फिर से वही जलवा दिखाती नजर आएंगी।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख