dharma sangrah
✕

शादी के बाद काम पर लौटे विक्की कौशल, फैंस ने पूछा- कैटरीना भाभी कहां हैं?

Updated: शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (15:19 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में अपने परिवार और कुछ चुनिंदा मेहमानों की मौजुदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के 9 दिन बाद विक्की कौशल एक बार फिर काम पर लौट चुके हैं।

 
विक्की कौशल ने काम पर लौटने से पहले सोशल मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की है। तस्वीर में वह काले रंग की हुडी और काले रंग का चश्मा पहने दिख रहे हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- 'पहले चाय फिर शूटिंग।'
 
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। फैंस कमेंट करके विक्की से कई मजेदार सवाल पूछ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि 'कैटरीना भाभी कहां हैं? तो किसी ने पूछा कि 'हलवा कैसा लगा।'
 
बता दे कि बीते दिन कैटरीना ने शादी के बाद विक्की और उनके परिवार के लिए अपना हाथों से हलवा बनाया था। अभिनेता ने इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। विक्की ने लिखा था- 'बेस्ट हलवा एवर।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में सरदार उधम में नजर आए थे। वह जल्द ही सैम बहादुर की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा वह कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ 'गोविंदा आला रे' में नजर आने वाले हैं।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख