कैंसर से जूझ रहे 'विक्की डोनर' एक्टर भूपेश पांड्या को इलाज के लिए पैसों की जरूरत, मदद के लिए आगे आए मनोज बाजपेयी
Photo : Facebook
पैसों की तंगी के भूपेश के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में उन्हें 25 लाख रुपये की तुरंत जरूरत है। कई फिल्मी स्टार्स ने लोगों से भूपेश की मदद करने की अपील की। इनमें मनोज बाजपेयी, राजेश तैलंग और गजराज राव जैसे नामी सितारे शामिल हैं।
Actor Bhupesh Kumar Pandya, a scholar from the prestigious National School of Drama, New Delhi, is suffering from cancer. He is a doting husband & a loving father of 2 young kids. Please help.@BajpayeeManoj @_AdilHussain @rajeshtailang @imanveergurjar https://t.co/PIzfoOOfkr
— Ketto (@ketto) September 19, 2020
मनोज बाजपेयी ने लिखा, 'आप सभी से अनुरोध है कि एनएसडी ग्रेजुएट साथी भूपेश की मदद के लिए आगे आएं।' भूपेश ने दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक किया है। थियेटर जगत में वो जाना पहचाना नाम हैं।
भूपेश पांड्या 'विकी डोनर' के अलावा 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' सहित कई सीरियल्स में भी काम किया है। पेशे से टीचर उनकी पत्नी छाया ने बताया कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी भी चली गई है और उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है।

