शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. veteran music composer raamlaxman aka vijay patil passes away
Written By
Last Updated : शनिवार, 22 मई 2021 (13:15 IST)

मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, लता मंगेशकर ने जताया शोक

Musicians
Photo - Twitter
फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स का निधन हो गया है। अब मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण (विजय पाटील) का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार की सुबह नागपुर में आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

 
रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने करीब 75 फिल्मों में संगीत दिया है। इनमें हिन्दी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्में हैं। उन्होंने सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भी संगीत दिया था। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपन संगीत दिया है। जिसमें तराना, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
रामलक्ष्मण के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। लता मंगेशकर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, मुझे अभी पता चला की बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकर राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) जी का स्वर्गवास हुआ है। ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।
 
पहले रामलक्ष्मण 'लक्ष्मण' के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिन्दी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। साल 1976 में फिल्म ऐएजेंट विनोद' में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।
 
ये भी पढ़ें
बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor बोले Malaika Arora की पहली शादी और बच्चे को लेकर- वह एक बीता हुआ कल