सम्बंधित जानकारी
- विनोद मेहरा : अमिताभ-धर्मेन्द्र-जीतेन्द्र के रहते नहीं मिले ज्यादा मौके
- 21 साल की हुईं Shahrukh Khan की लाड़ली Suhana Khan, मां गौरी ने खास तस्वीर शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई
- मौनी रॉय ने इस्कॉन फाउंडेशन में दिया योगदान, कोविड-19 से- पीड़ित लोगों को चिकित्सा सुविधा की जाएगी प्रदान
- एक्टिंग में करियर बनाना है तो प्लान बी भी तैयार रखना चाहिए: समीक्षा भटनागर
- फातिमा सना शेख बोलीं- ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों से जुड़ने का एक नया माध्यम
Kangana Ranauat के बॉडीगार्ड के खिलाफ दर्ज हुआ रेप केस, धोखाधड़ी का भी लगा आरोप
अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौट का निजी बॉडीगार्ड विवादों में फंस गया है। कंगना के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
एक मेकअप आर्टिस्ट की शिकायत के बाद हेगड़े के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता DCP चैतन्य ने कहा कि मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में कंगना के बॉडीगार्ड पर केस दर्ज किया गया है।
खबरों के अनुसार हेगड़े ने महिला को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रह रहे थे। महिला आठ साल पहले ही उसके संपर्क में आई थी। उसका आरोप है कि हेगड़े ने जबरन कई मौकों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
नजदीकियां बढ़ने के साथ आरोपी ने शादी की बात को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। वह मां की तबियत की बात कहकर उससे 50,000 रुपए उधार ले गया था। उसने कहा था कि उसे अपने घर जाना पड़ेगा। आरोपी ने वहां जाने के बाद महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। पिछले दिनों उसकी मां ने फोन उठाया और कहा कि उन्हें अपने लड़के के लिए लड़की मिल गई है।
हेगड़े की मां का फोन आने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने धारा 376 (रेप), 377 (अप्राकृतिक शारीरिक संबंध) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस पर कंगना की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
