Hanuman Chalisa
✕

वरुण धवन के रिश्तेदार आए कोरोना वायरस की चपेट में, एक्टर ने किया फैंस से घर में रहने का आग्रह

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (16:13 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। इस वायरस ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। एक्टर वरुण धवन के एक रिश्तेदार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान फैंस को दी।

 
वरुण धवन ने बताया कि यूएस से आए उनके एक रिश्तेदार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। 

ALSO READ: कोरोना वायरस : हेल्थ वर्कर्स के लिए होटल देने के बाद अब 45 हजार लोगों को खाना खिलाएंगे सोनू सूद
 
वरुण ने कहा, जिन्हें कोरोना वायरस हुआ है वह घर के बेहद नजदीक हैं। जब तक यह आपके किसी जाननेवाले व्यक्ति के साथ नहीं होता है, तब तक आप इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसकी गंभीरता को नहीं समझते हैंl सभी को अपने घरों के अंदर रहने और घातक वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
 
इंस्टाग्राम लाइव में उनके साथ शामिल होने वालीं उनकी बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस जोया मोरानी ने भी फैंस संग कोरोना वायरस पर अपना एक्सपीरयंस शेयर किया। जोआ ने कहा कि 20 मार्च को मुझे हल्का बुखार और कमजोरी लगी। इसके तीसरे दिन मुझे खांसी हुई। साथ ही सांस लेने में तकलीफ और सिर दर्द रहा। टेस्ट कराया तो पता चला कि कोरोना वायरस है। 
 
बता दें कि जोया के पिता और निर्माता करीम मोरानी और बहन शजा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इलाज के बाद शजा मोरानी की रिपोर्ट्स नेगेटिव आ चुकी हैं और वह घर वापस आ चुकी हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख