1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani photo shows mosquito bite marks on her face

लॉकडाउन में बोर हो रहीं दिशा पाटनी, तस्वीर में दिखा चेहरे पर मच्छर काटने का निशान

Corona virus
बॉलीवु़ड की हॉट अदाकार दिशा पाटनी इन दिनों अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेसन में हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लॉकडाउन में भी वह फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में दिशा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका क्वारंटाइन मूड दिखाई दे रहा था।

 
जब दिशा के इस वीडियो को जूम करके देखा गया तो उनके चेहरे पर मच्छर के काटने का निशान दिखाई दिया। अब उन्होंने एक नया वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो दिखा रही हैं कि कैसे मच्छर ने उनके चेहरे के बीच में काट लिया है।
 
दिशा का चेहरा और उनके एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि वो बेहद बोर हो रही हैं और उन्हें टाइम पास के लिए ये सब करना पड़ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, 'जब मच्छर ठीक आपके चेहरे के बीचोंबीच काटता है।' ये वीडियो दिशा के फैन पेज पर वायरल हो रहा है।
 
इसमें लोग उन्हें क्यूट बता रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है तो वहीं कई उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं। जल्द ही वे सलमान खान के साथ राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो एकता कपूर की फिल्म कटीना में भी नजर आएंगी।
 
अगला लेख
Mast Joke : महिलाओं के 16 नहीं 17 श्रृंगार, 17 वें श्रृंगार को जानकर हंसी फूट पड़ेगी