Daily Horoscope
✕

डांस पर आधारित एक और फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन

Updated: रविवार, 26 मई 2019 (17:58 IST)
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के हाथ एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। इससे पहले वरुण और श्रद्धा कपूर स्टारर एबीसीडी 2 की कहानी हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी।


इस फिल्म में वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था। किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटी शो 'वर्ड ऑफ डांस' में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे।
 
इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पी‍छे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है।
शैलेंद्र सिंह ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट्स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम शुरू कर दिया है। शैलेंद्र द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण सुरेश मुकुंद की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे। वरुण जल्द ही उनकी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। किंग युनाइटेड ग्रुप भी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का हिस्सा है।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख