1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan david dhawan coolie no 1 sara ali khan alia bhatt

आलिया भट्ट के लिए पिता से भिड़े वरुण धवन, क्या कुली नंबर 1 से कटेगा सारा अली खान का पत्ता?

Alia Bhatt
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को पर्दे पर दर्शक खुब पसंद करते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि डेविड धवन साल 1995 में आई अपनी फिल्म कूली नंबर 1 का रीमेंक बनाने वाले हैं। जिसमें वे वरुण के अपोजिट सारा अली खान को साइन करने जा रहे हैं। 
 
लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक वरुण धवन और उनके पापा डेविड धवन में फिल्म की हिरोइन को लेकर वहस छिड़ गई है। जहां वरुण धवन अपनी लकी चार्म आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं, वहीं डेविड धवन फिल्म में सारा अली खान को साइन करने की जिद कर रहे हैं।
 
वरुण चाहते हैं कि कुली नंबर 1 के रीमेक में आलिया ही हो। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी में से एक है, जिसे दर्शकों ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में खूब प्यार दिया है। 
 
वहीं, सारा अली खान के अभिनय को डेब्यू फिल्म केदारनाथ में खुब सराहा गया हैं। सारा की दूसरी फिल्म सिम्बा भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट या सारा अली खान दोनों में से कौन रोमांस करती नजर आती हैं।  
अगला लेख
फ्रॉड सैंया की कहानी