dipawali
✕

उर्वशी रौटेला को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, बोलीं- मैं पहली भारतीय महिला जिसे...

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (13:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला की सोशल मीडिया पर जबदरस्त फैन फॉलोइंग हैं। उर्वशी रौटेला फैंस के साथ अक्सर अपनी गलैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस को यूएई का गोल्डन वीजा मिल गया है। 

 
उर्वशी रौटेला ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। गोल्ड वीजा हाथ में लिए उर्वशी ने अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उर्वशी रेड पैंट सूट पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैं पहली भारतीय महिला हूं जिसे 10 साल के लिए ये गोल्डन वीजा महज 12 घंटे में मिला है।
 
उन्होंने लिखा, मैं बहुत गौरवांवित और आभारी महसूस कर रही हूं कि मुझे और मेरे परिवार को इस गोल्डन वीजा का हिस्सा बनाया गया। यूएई सरकार, उसके शासकों और लोगों को मेरी शुभकामनाएं।'
 
उर्वशी से पहले बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी गोल्डन वीजा मिल चुका है। गोल्डन वीजा मिलने से अब एक्ट्‍रेस यूएई में अगले 10 साल तक रह सकती हैं। पहले ये वीजा बिजनेस मैन और इन्‍वेस्‍टर्स के साथ ही डॉक्‍टर्स और ऐसे ही दूसरे प्रोफेशन के लोगों दिया जाता था।
 
यूएई का गोल्डन वीजा दुबई में 10 साल का रेजिडेंट परमिट है। गोल्डन वीजी की शुरुआत पहली बार 2019 में हुई थी। दुबई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इसकी शुरुआत की थी। 
 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख