शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. urvashi rautela
Written By
Last Modified: मंगलवार, 12 मई 2020 (11:45 IST)

कोरोना संकट: उर्वशी रौतेला ने डोनेट किए 5 करोड़ रुपये

कोरोना संकट: उर्वशी रौतेला ने डोनेट किए 5 करोड़ रुपये | urvashi rautela
कोरोना संकट के खिलाफ जंग में कई लोग मदद कर रहे हैं और बॉलीवुड वाले भी पीछे नहीं हैं। अब उर्वशी रौटेला ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने पांच करोड़ रुपये का डोनेशन किया। उर्वशी के अनुसार हमें साथ आने की जरूरत है और कोई दान छोटा नहीं होता। 
 
उर्वशी ने एक वर्चुअल डांस मास्टर क्लास आयोजित की। इसमें उन्होंने मुफ्त में उन लोगों को जोड़ा जो अधिक वजन से परेशान हैं और डांस सीखना चाहते हैं। इसमें उन्होंने डांस के अलग-अलग फॉर्म सिखाए। 


 
टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास का आयोजन हुआ और 1.8 करोड़ लोग जुटाए। इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले जो उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में डोनेट कर दिए। 
 
उर्वशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को साथ रहने की आवश्यकता है और सभी के समर्थन की भी आवश्यकता है। साथ मिल कर हम इस महामारी को हरा सकते हैं। 
 
उर्वशी के अलावा बॉलीवुड से अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सोनू सूद, सनी देओल, वरुण धवन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, विक्की कौशल सहित कई लोग दान कर चुके हैं। कुछ सितारों ने गुप्त दान किया है। 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन के डॉन को 42 साल: स्क्रिप्ट कई बार हुई रिजेक्ट, पहले सप्ताह नहीं मिले दर्शक