मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urfi javed summer look goes viral actress wear fan bralette
Last Modified: सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (10:45 IST)

समर सीजन में उर्फी जावेद ने पहना ऐसा आउटफिट, देखकर आ जाएंगे चक्कर

उर्फी अपने कपड़ों की वजह से कभी वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल हो जाती हैं

Urfi Javed Summer Season Look
Urfi Javed Outfit: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके अनोखे आउटफिट की तस्वीरों से भरा हुआ है। उर्फी अपने कपड़ों की वजह से कभी वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल हो जाती हैं। 
 
उर्फी जावदे तार, गमले, बिस्तर, टेलीफोन, लाइट्स, फोटो जैसी कई चीजों से ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं। उर्फी जावेद का स्टाइल देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा लेता है। वहीं अब समर सीजन चालू होते ही उर्फी जावेद एकदम अलग ड्रेस पहने नजर आईं, जिसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी ब्लैक कलर की लोअर और क्रॉप टॉप पहने दिख रही है। खास बात यह है कि उर्फी ने अपने टॉप पर दो पंखे लगा रखे हैं, जो घूमते भी हैं। 
 
वीडियो में उर्फी जावेद कह रही हैं, लोग कहते हैं मेरे कपड़े देखकर उनका सर घूम जाता है। क्या ये सच हैं। इसके बाद उर्फी की साथी आकर उनकी टॉप पर लगे पंखों को चालू कर देती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, 'आए ना चक्कर।'
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
एकता आर कपूर ने दिखाया नया रास्ता, लव सेक्स और धोखा 2 में लीड के रूप में ट्रांसजेंडर वूमेन को किया लॉन्च