1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urfi javed admitted in hospital after fever and vomiting

उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Urfi Javed
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि उर्फी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
बताया जा रहा है कि उर्फी दो-तीन दिन से अस्वस्थ चल रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उर्फी जावेद बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्हें लगातार उल्टियां हो रही थी और 103-104 फीवर भी था। 
 
उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर बैठे दिख रही हैं। वह अस्पताल का खाना देखकर मुंह बनाती नजर आ रही हैं। 
 
खबरों के अनुसार उर्फी जावेद को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उर्फी के कुछ ब्लड टेस्ट होने हैं, जिसके बाद यह पता लग पाएगा कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।
 
अगला लेख
आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरें वायरल