biodatamaker

कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Updated: रविवार, 25 दिसंबर 2022 (14:14 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। तुनिशा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी। तुनिशा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तुनिशा सुसाइड केस में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

 
तुनिशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया। अब एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में तुनिशा की मौत का खुलासा हो गया है। खबरें आ रही थी कि तुनिशा प्रेग्नेंट थीं, इस वजह से उन्होंने आत्महत्या की। अब साफ हो गया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं थीं।
 
खबरों के अनुसार फांसी लगने से दम घुटने की वजह से तुनिशा की मौत हुई। एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का जख्म का कोई निशान नहीं मिला है। तुनिशा के पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी की गई गई है.
 
अभिनेत्री का विसरा प्रीजर्व कर लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या कोई फाउल प्ले था या नहीं। वहीं शीजान खान को गिरफ्तारी के बाद मुंबई की वसई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 
 
तुनिशा शर्मा का जन्म साल 2002 में चंडीगढ़ में हुआ था। तुनिशा ने महज 14 साल की उम्र में ‍एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह फितूर, बार बार देखो, दबंग 3 और कहानी 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। तुनिशा ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख