dharma sangrah
✕

तुलसी कुमार और किडी का फ्यूजन ट्रैक 'शटअप' हुआ रिलीज

Updated: रविवार, 18 दिसंबर 2022 (15:14 IST)
टी-सीरीज ने तुलसी कुमार और किडी का फ्यूजन ट्रैक 'शटअप' रिलीज कर दिया है। इस गाने को जैक नाइट और साउंडमैनलोस के साथ तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किया गया हैं, जबकि गाने के लिरिक्स किडी और भृगु पाराशर द्वारा लिखे गए हैं।

 
आदिल शेख द्वारा निर्देशित इस गाने को केरल की खूबसूरत लोकेशन्स में शूट किया गया है। गाने को लेकर तुलसी कुमार ने कहा, शटअप वास्तव में एक प्यारा सफर रहा है। इस गाने के लिए किडी और मेरे विचार मिलने से लेकर इसकी शूटिंग तक सब कुछ एक सपने जैसा लगता है। 
 
उन्होंने कहा, किडी और मैं पूरी तरह से अलग कल्चर से आते हैं और म्यूजिक ही एक ऐसा जरिया है जिसने हमें जोड़े रखा है। वह एक हीरा है, इस वीडियो को शूट करने की प्रक्रिया एक एडवेंचर की तरह थी क्योंकि हमने सचमुच 2 दिनों में वीडियो शूट किया जिसके लिए पूरा अनुभव एक रोलरकोस्टर की तरह महसूस हुआ और किडी के साथ यह एक मजेदार सफर बन गया। 
 
तुलसी कुमार ने कहा, इस गाने को बहुत प्यार और जुनून के साथ बनाया गया है, हम वास्तव में उम्मीद करते हैं कि इसके इंडियन वर्जन को भी ओरिजनल की तरह ही लोगों का बहुत सारा प्यार और तारीफ मिले।
 
किडी ने कहा, तुलसी कुमार टैलेंट की खान हैं और जब मुझे पहली बार 'टच इट' को फिर से बनाने का विचार आया तो मैं पूरी तरह से दंग रह गया। तुलसी के सहयोग से इंडियन वर्जन 'शट अप' ने मुझे पूरी तरह से उत्साहित कर दिया क्योंकि ये पूरा गाना भारत के अलग अलग रंगो को दर्शता है। 
 
उन्होंने कहा, यह न केवल सुनने में अच्छा लगता है, बल्कि इसने वीडियो को भी ग्रैंड बना दिया। भारतीय सार को सही मायनों में कैप्चर करते हुए, मुझे उम्मीद है कि दर्शक पिछले वाले की ही तरह इस वर्जन पर भी अपना खूब प्यार लुटाएंगे।
 
कंपोजर तनिष्क बागची ने कहा, शट अप इस बात का सुबूत है कि म्यूजिक एक यूनिवर्सल भाषा है। दो संस्कृतियों, दो अलग-अलग शैलियों को एक साथ लाना एक अच्छा अनुभव था। यहां तक कि म्यूजिक वीडियो भी प्यारा है और तुलसी कुमार और किडी दोनों ने इस जोशिले गाने के लिए शानदार काम किया।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख