Daily Horoscope
✕

टाइटैनिक के मशहूर एक्टर बर्नार्ड हिल का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated: सोमवार, 6 मई 2024 (12:26 IST)
Bernard Hill passes away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म 'टाइटैनिक' में शिप कैप्टन का रोल निभाने वाले एक्टर बर्नार्ड हिल का निधन हो गया हैं। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बर्नार्ड हिल के निधन से फैंस को सदमा लगा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी है। 
 
बर्नार्ड हिल की को-स्टार बारबरा डिक्सन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। बारबार ने लिखा, मैं अत्यंत दुख के साथ बता रही हूं कि बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। हमने साल 1974 में आए विली रसेल के शो 'जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट', में साथ काम किया था। वह कमाल के एक्टर थे। उनसे मिलना और साथ काम करना सम्मान की बात थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे बेनी।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
बर्नार्ड का निधन किस वजह से हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों के मुताबित एक्टर ने रविवार 5 मई की सुबह अंतिम साथ ली। 
 
बर्नार्ड को 'टाइटैनिक' में निभाए कैप्टन एडवर्ड जे स्मिथ के रोल के लिए याद किया जाता है। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल और थिएटर में काफी काम किया था। 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में निभाए King Theoden के रोल के लिए भी उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख