1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tisca chopra saali mohabbat directorial debut bollywood criticism

साली मोहब्बत की रिलीज के बीच टिस्का चोपड़ा का बॉलीवुड पर हमला, बोलीं- सब एक जैसा बन रहा है

साली मोहब्बत की रिलीज के बीच टिस्का चोपड़ा का बॉलीवुड पर हमला, बोलीं- सब एक जैसा बन रहा है
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा की पहली फुल-लेंथ डायरेक्टोरियल फिल्म ‘साली मोहब्बत’ हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इस ड्रामा-थ्रिलर फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा और अनुराग कश्यप जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म टिस्कास्का के करियर में एक नया अध्याय जोड़ती है, क्योंकि इससे पहले वह शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।
 
टिस्का चोपड़ा को 2007 में आई आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से खास पहचान मिली थी। अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी वह अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस बार उन्होंने बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखी है।
 
बॉलीवुड में एक जैसी फिल्मों पर टिस्का की नाराजगी
एक इंटरव्यू के दौरान टिस्का चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बॉलीवुड की सबसे बड़ी समस्या कमजोर लेखन है। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री सिर्फ ऊपर से चमकदार चीजों पर ध्यान दे रही है, जबकि जड़ों यानी कहानी और स्क्रिप्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है।
 
टिस्का ने कहा कि कंटेंट बेहद सतही हो गया है। उनका मानना है कि कमर्शियल और कॉमेडी फिल्में बनाना गलत नहीं है, लेकिन हर फिल्म की शुरुआत मजबूत लेखन से होती है। लेखकों को समय और आजादी मिलनी चाहिए, ताकि वे नए विचारों पर काम कर सकें, लेकिन दुर्भाग्य से हिंदी सिनेमा में लेखकों को वह समर्थन नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं।

 
जोखिम लेने से डर रही है इंडस्ट्री
टिस्का चोपड़ा ने यह भी कहा कि बॉलीवुड आज जोखिम लेने से डर रहा है। निर्माता-निर्देशक बार-बार एक ही फॉर्मूला दोहराते हैं, बस उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव कर दिया जाता है। लेकिन अब दर्शक इस तरह की फिल्मों से ऊब चुके हैं। उनके अनुसार, जब कोई नई और अलग कहानी पूरे भरोसे के साथ पेश की जाती है, तो दर्शक उसे जरूर अपनाते हैं।
 
उनका मानना है कि अगर इंडस्ट्री सच में आगे बढ़ना चाहती है, तो उसे नए प्रयोगों और मजबूत लेखन को प्राथमिकता देनी होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Hrithik Roshan ने बताया अपना ‘25% बंगाली कनेक्शन’, दादी की विरासत पर किया गर्व महसूस