सम्बंधित जानकारी
- धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणवीर-दीपिका हाथों में हाथ डाले दिखे, एयरपोर्ट वीडियो वायरल
- धुरंधर बनी बॉक्स ऑफिस डायनासोर, तीसरे वीकेंड में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर 579 करोड़ रुपये का कलेक्शन
- धुरंधर के गाने ‘शरारत’ में तमन्ना भाटिया को आदित्य धर ने क्यों किया रिजेक्ट? कोरियोग्राफर ने खोला राज
- बॉक्स ऑफिस पर हम्जा का कहर जारी, 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही 'धुरंधर'
- रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर टॉप 7 में पहुंची, शाहरुख खान की जवान खतरे में
क्रिसमस पर भी ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, तीसरे हफ्ते में सबसे बड़ी कमाई कर रचा इतिहास, कार्तिक की फिल्म पीछे
क्रिसमस के मौके पर कई नई फिल्मों की रिलीज़ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा बरकरार है। फिल्म ने न सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत रखी है, बल्कि दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली, जिससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों का भरोसा दोनों ही इसके पक्ष में हैं। कार्तिक आर्यन की क्रिसमस पर रिलीज हुई 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को भी धुरंधर ने भारी नुकसान पहुंचाया।
तीसरे हफ्ते की सबसे बड़ी कमाई धुरंधर के नाम
वीक 3 के कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल 189.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इस अवधि की सबसे बड़ी कमाई है। इसके मुकाबले पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने तीसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ रुपये, छावा ने 84.94 करोड़ रुपये, स्त्री 2 ने 72.83 करोड़ रुपये और बाहुबली 2 के हिंदी संस्करण ने 69.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
वीक 3 में दिन-प्रतिदिन की मजबूत परफॉर्मेंस
धुरंधर ने तीसरे हफ्ते में हर दिन स्थिर और दमदार कमाई दर्ज की। शुक्रवार को फिल्म ने 23.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की। शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 35.70 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि रविवार को 40.30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। इसके बाद सोमवार को 19.70 करोड़ रुपये, मंगलवार को 20.40 करोड़ रुपये और बुधवार को 20.90 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। क्रिसमस के दिन गुरुवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल दिखाते हुए 28.60 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह तीसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 189.30 करोड़ रुपये रहा।
तीन हफ्तों में 668.80 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा
अगर अब तक की कुल कमाई पर नजर डालें तो धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक सफर तय कर चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 218 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन और बढ़ते हुए 261.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे हफ्ते के 189.30 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का कुल भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
चौथे हफ्ते में भी नंबर वन रहने की उम्मीद
जिस तरह से क्रिसमस के दौरान भी फिल्म ने मजबूती दिखाई है, उससे ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि धुरंधर चौथे हफ्ते की शुरुआत में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत बनाए रखेगी। नई रिलीज़ के बावजूद दर्शकों की पहली पसंद बने रहना इस बात का संकेत है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
