1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger Zinda Hai, Salman Khan, Box Office, Collection

12 वें दिन टाइगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सबसे कम

टाइगर जिंदा है
11 दिनों तक 'टाइगर जिंदा है' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कभी दस करोड़ के नीचे नहीं रहे। एक बार तो चालीस करोड़ के ऊपर भी गए। तीस और बीस करोड़ के ऊपर भी आंकड़ा लगातार बना रहा। 12 वें दिन पहली बार कलेक्शन दस करोड़ के नीचे आए। 
 
फिल्म ने 12 वें दिन 7.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह बहुत कम नहीं है। कई फिल्मों का तो ये पहले दिन का कलेक्शन भी नहीं होता है। 
 
टाइगर जिंदा है ने 12 दिनों में 280.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे सप्ताह तक इसका तीन सौ करोड़ तक पहुंचना मुश्किल है, लेकिन तीसरे सप्ताह के शुरुआत में ही यह फिल्म तीन सौ करोड़ क्लब की सदस्य बन जाएगी। 
 
सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म है। बजरंगी भाईजान ने लगभग 320 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस बात की पूरी उम्मीद है कि टाइगर जिंदा है का कलेक्शन बजरंगी भाईजान से भी ज्यादा रहेगा। 
 
टाइगर जिंदा है न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'ट्यूबलाइट' की असफलता के बाद सलमान खान ने धमाकेदार तरीके से वापसी की है। 
 
अगला लेख
करीना कपूर का हॉट एंड ग्लैमरस लुक