suvichar

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 में लेम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी लक्जरी स्पोर्ट्स कारों में होगी तोड़-फोड़

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (16:47 IST)
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक अहमद खान और भारत के सबसे कम उम्र के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक्शन एंटरटेनमेंट में समय-समय पर एक अजेय तिकड़ी साबित हुई है।
बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, तीनों अब हीरोपंती 2 के साथ एक्शन में एक नया बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं। इस बार ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी को एक बड़े बजट में बनाया गया है जिसमें पहले कभी नहीं देखा गया एक्शन देखने मिलेगा। 
 
ऐसा सुनने में आ रहा है कि साजिद नाडियाडवाला की हीरोपंती 2 में लेम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी लक्जरी स्पोर्ट्स कारों को तोड़ा जाएगा। इन कारों को विस्तृत एक्शन सीन्स के हिस्से के रूप में हवा में उछाला जाएगा।
 
दर्शक टाइगर श्रॉफ से भी उम्मीद कर सकते हैं कि वह फिल्म के लिए कुछ त्रुटिहीन एक्शन करेंगे जो अपनी पीढ़ी के इकलौते अभिनेता हैं, जिनके पास कई आकर्षक फ्रेंचाइजी हैं। वही आज, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “Heropanti level doubled up this sched! Shooting for one of the most challenging sequences! Can’t wait to share a glimpse of it! Witness it in cinemas this Eid on 29th April, 2022”.
इस तरह के विस्तृत एक्शन सीन्स को निभाना कोई आसान उपलब्धि नहीं थी जिसमें कठिन ट्रेनिंग और प्लानिंग की आवश्यकता थी।  हालांकि, टीम के सफल ट्रैक रिकॉर्ड और उनकी एक्शन फ्रेंचाइजी की हर किस्त को देखते हुए, कोई भी कुछ हटकर उम्मीद कर सकता है और हीरोपंती 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा।
 
रोमांटिक एक्शन फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और टाइगर श्रॉफ के अलावा इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया भी हैं।

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख