Hanuman Chalisa
✕

साजिद नाडियाडवाला की "हीरोपंती 2" में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया आएंगी नज़र

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (12:24 IST)
कई अटकलों के बाद, हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने आखिरकार तारा सुतारिया को सफल एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फीमेल लीड के रूप में घोषित कर दिया है। साथ ही, तारा सुतारिया निर्माता की आने वाली फिल्म का भी हिस्सा है, जिसमें वह अहान शेट्टी के साथ नज़र आएंगी। 
 
प्रोडक्शन हाउस से एक प्रवक्ता ने शेयर करते हुए कहा, “साजिद सर ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा के कुछ सीन देखे थे और उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया था। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जो टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में भूमिका के लिए एक परफ़ेक्ट मैच होंगी।"
 
तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे। इस साल की शुरुआत में, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती 2 की घोषणा की थी और एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त के साथ, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने स्केल, एक्शन और अन्य सभी पहलुओं के मामले में इस फ्रैंचाइज़ी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है।
 
 
"हीरोपंती 2" का निर्देशन अहमद खान करेंगे जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइज़ी से बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन किया है।
 
"हीरोपंती" की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था जिसमें टाइगर की परफॉर्मेंस फिल्म का मुख्य आकर्षण रही है। 
 
फैंस द्वारा तारा और टाइगर की केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया है और अब हाई ऑक्टेन एक्शन और साजिद नाडियाडवाला के मार्गदर्शन में, हीरोपंती 2 निश्चित रूप से नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तत्पर है।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख