Daily Horoscope
✕

सलमान खान के शादी नहीं करने की बड़ी वजह आई सामने

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (14:29 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी का जितना उनके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं, उतना ही इंतजार उनके फैंस को भी है। सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ उनका नाम जोड़ा गया लेकिन सलमान को दूल्हा बनते देखने का फैंस और फैमिली का सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अब सलमान की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है।


खबरों के अनुसार सलमान खान अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। इस प्यार के आगे उनका किसी और से प्यार कहीं नहीं टिक पाता। कई बार वह शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार वह दूसरे व्यक्ति को अपने परिवार से ज्यादा महत्व देने में असफल रहे।
 
सलमान को लगता है कि पार्टनर से कमिट करना और फिर उसे अपना शत-प्रतिशत न दे पाना उसके साथ गलत होगा। यही वजह है कि वह अभी तक सिंगल हैं। खुद खान परिवार चाहता है कि सलमान खान विवाह कर लें। हालांकि सलमान अपने परिवार से ज्यादा प्यार किसी और को करने के बारे में सोच भी नहीं पाते। इसकी जगह वह खान परिवार को हर तरीके से और मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं ताकि सभी सदस्य खुशहाली से जी सकें।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो वे जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। साथ ही सलमान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में भी बिजी है।

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख