shradh paksha
✕

इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (15:51 IST)
Pooja Batra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा 27 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। पूजा बत्रा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में काम कर चुकी हैं। 

पूजा बत्रा ने साल 1997 में फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पूजा बत्रा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। पूजा बत्रा ने पहली शादी साल 2002 में अमेरिकी बिजनेसमैन सोनू अहलूवालिया से शादी रचाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस अमेरिका में ही बस गई थीं।
 
पूजा ने साल 2012 में सोनू से तलाक ले लिया था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा के पति सोनू बच्चा चाहते थें, लेकिन एक्ट्रेस अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। वह बच्चे के लिए तैयार नहीं थी। जिसकी वजह से दोनों में रोज बहस होती थी, इसके बाद इस कपल ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। 
 
पूजा बत्रा ने साल 2019 में गुपचुप तरीके से एक्टर नवाब शाह शादी रचा ली। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और इनकी कई मौकों पर मुलाकात भी हुई थी। पूजा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति नवाब संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख