Daily Horoscope
✕

इस वजह से परिवार के साथ काम करने से डरते हैं अभय देओल

Updated: गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (15:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभय देओल एक फिल्मी परिवार से तालुक रखते हैं। अभय देओल, धर्मेंद्र की फैमिली से हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अपने अंकल धर्मेंद्र या कजन सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम नहीं किया है। हालांकि जल्द ही अभय अपने भतीजे करण देओल के साथ फिल्म 'वेल्ले' में नजर आने वाले हैं।

 
अभय देओल का कहना है कि उनकी फिल्मों की दुनिया अपने परिवार से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, मुझे अपने परिवार के साथ काम करने में डर लगता है। मेरे दिमाग में हमेशा यही सोच रहती है कि मैं अपने ताया और भाइयों के सामने कुछ और हो ही नहीं सकता हूं। 
 
अभय ने कहा, उनके सामने कोई भी किरदार निभाना मुश्किल होगा। करण के साथ काम करना अलग है। वह मुझसे छोटा है और मेरा भतीजा है। मैंने उसे बड़ा होते हुए देखा है। मेरे बड़ों के साथ काम करने के बजाय उसके साथ काम करने में बहुत फ्रीडम है।
 
उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने कहा, मेरे बड़ों के सामने किसी और किरदार में आना बहुत कठिन काम है। हालांकि यह बात है कि मैं कभी मना भी नहीं कर सकता। यदि कुछ बढ़िया मौका आता है तो जाहिर तौर पर मैं काम करूंगा। मेरी फिल्मों की दुनिया बिल्कुल अलग है। इसलिए यह कठिन है कि हम लोग कभी साथ में काम कर सकें।
 
बता दें कि अभय देओल धर्मेंद्र ‍के दिवंगत छोटे भाई अजीत देओल के बेटे हैं। अभय के पिता अजीत देओल भी बॉलीवुड में सक्रिय रहे हैं। वह अभिनेता के साथ लेखक, डायरेक्टर और फ्रोड्यूसर भी रहे हैं।

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख