• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. The Khans and the Barjatya's to watch PRDP together on 12th November
Written By

PRDP : टिकट खरीद कर सलमान देखेंगे 'प्रेम रतन धन पायो'

सलमान खान
सिनेमाघर सज चुके हैं और अब इंतजार हो रहा है 12 नवंबर का जिस दिन 2015 की बड़ी फिल्मों में से एक 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज होने जा रही है। 
 
सलमान और उनके परिवार ने दिवाली को सेलिब्रेट करने का प्लान बना लिया है। दिवाली मनाने के बाद वे सीधे पहुंचेंगे सिनेमाघर और आनंद लेंगे 'प्रेम रतन धन पायो' का। सलमान का परिवार और बड़जात्या परिवार ने मुंबई के एक थिएटर में अपनी सीट बुक कर ली है। बड़ी संख्या में वे पहुंचेंगे और चार बजे के शो का मजा लेंगे। थिएटर कौन सा होगा, इसका खुलासा सुरक्षा कारणों से उन्होंने नहीं किया है। 
खास बात यह है कि वे आम दर्शकों के बीच यह फिल्म देखेंगे और टिकट खरीद कर। राजश्री प्रोडक्शन्स और फॉक्स स्टार स्टुडियोज़ की इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।