बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the archies suhana khan khushi kapoor agastya nanda first look out
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 मई 2022 (11:44 IST)

एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर, 'द आर्चीज' से सामने आया फर्स्ट लुक

Agastya Nanda
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ये तीनों स्टारकिड्स जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाले हैं।

 
इस फिल्म में जोया अख्तर, कॉमिक बुक के पात्र आर्ची एंड्रयूज और उनके दोस्तों को भारतीय लुक देने जा रही हैं। वहीं अब फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। इसके अलावा जोया अख्तर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टाकास्ट को देखा जा सकता है। 
 
वीडियो में अगस्त्य, सुहाना और खुशी कपूर फिल्म के बाकी स्टार्स संग मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में कोई गिटार बजा रहा है तो कोई बबल फुला रहा है। सभी मिलकर पिकनिक मना रहे हैं। वीडियो में सभी को रेट्रो के कपड़ों में देखा जा सकता है। 
 
बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का सेट 1960 के दशक के भारत में स्थापित किया गया है। फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
एक हजारों में मेरी बहना है : गाने का अर्थ आपको लोटपोट कर देगा