1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tara sutaria and aadar jain breakup amid marriage rumours

4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद तारा सुतारिया और आदर जैन का हुआ ब्रेकअप!

Tara Sutaria
शोबिज इंडस्ट्री में रिश्ते हमेशा बनते-बिगड़ते रहते हैं। अब इंडस्ट्री के एक और पॉपुलर कपल ने अपनी राहें जुदा कर ली है। एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया है। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब यह रिश्ता टूट गया है। 

 
खबरों के अनुसार तारा सुतारिया और आदर जैन ने आपसी सहमति के साथ ब्रेकअप किया है। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, आदर और तारा ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। वे दोनों मैच्योर हैं और वे अभी भी दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे।
 
तारा सुतारिया और आदर जैन को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। तारा, आदर संग कपूर खानदान की पार्टीज में भी शामिल होती थीं। दोनों की पहली मुलाकात 2018 में एक दिवाली पार्टी में उनके कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
 
बता दें कि आदर जैन, रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। आदर साल 2017 में फिल्‍म 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह आखिरी बार फिल्म हैलो चार्ली में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टीवी, ओटीटी और फिल्मों से जुड़े धार्मिक कंटेट की‌ होगी समीक्षा, धर्म सेंसर बोर्ड का हुआ गठन