1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sussane khan wishes hrithik roshan on his birthday share video

रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने इस तरह किया बर्थडे विश

Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन 10 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। रितिक रोशन बॉलीवुड के टॉप एक्टर में से एक है। उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से लोगों के दिल जीत लिया है। रितिक के फैंस और दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे है।

वहीं रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन ने रितिक की उनके दोनों बेटों संग कई क्यूट और स्पेशल तस्वीरें शेयर की हैं।
 
तस्वीरें शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रितिक रोशन... आप बेहद अद्भुत इंसान हैं।' सुजैन खान की इस पोस्ट में रितिक रोशन और उनके बच्चों का अंदाज देखने लायक लग रहा है।
 
बता दें कि रितिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद भी एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। सुजैन रितिक के परिवार के लिए हर वक्त खड़ी रहती हैं। वहीं रितिक भी सुजैन के परिवार संग मिलते-जुलते रहते हैं। अक्सर दोनों अपने बेटों के साथ लंच, डिनर और वेकेशन साथ जाते हैं।
 
अगला लेख
मनोज बाजपेयी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, बोले- पहले शॉट के बाद ही निकाल दिया गया