suvichar

वेब सीरीज 'आर्या' का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आईं सुष्मिता सेन

Updated: शनिवार, 6 जून 2020 (18:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। इस बार सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग में दोबारा कदम रख रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'आर्या' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुष्मिता सेन का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यह सीरीज Disney+ Hotstar पर 19 जून को रिलीज होगी।
 
इस सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं। वह तीन बच्‍चों की मां और एक बिजनेसमैन की पत्‍नी हैं। सीरीज की कहानी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर की शुरुआत एक हंसते-खेलते परिवार के साथ होती है। लेकिन फिर अचानक आर्या के पति की गोली मारकर हत्‍या कर दी जाती है। 
 
सुष्मिता सेन के पति की भूमिका में चंद्रचूड़ नजर आ रहे हैं। पति की हत्‍या के बाद कहानी में नया मोड़ आता है। आर्या अपने बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा उठाती है और खुद जुर्म की दुनिया में उतर जाती है। वह अपने पति के मेडिसिन बिजनेस (अवैध अफीम का व्यापार) को संभालती हैं.।इसके बाद एक के बाद एक कई परतें खुलती जाती हैं। सुष्मिता सेन का दमदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 
 
इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन और चंद्रचूड़ के अलावा सिकंदर खेर, एलेक्स ओनेल, नमित दास और मनीष चौधरी भी नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज को फिल्म 'नीरजा' के डायरेक्टर राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। उन्‍होंने ही इसकी कहानी लिखी है। आर्या डच सीरीज Penoza की रीमेक है।
 

Show comments

VIBE मूवी प्रिव्यू: खतरे में देश और बचाने चले दो निठल्ले दोस्त! कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी

कंगना रनौत ने 'हनुमान अंश' को बताया सत्संग, बोलीं- थेरेपी छोड़िए और थिएटर जाइए

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा, फिल्म के सीक्वल पर शुरू किया काम

अक्षय कुमार के साथ 'समुक' में नजर आ सकती हैं यह बंगाली अदाकारा, मेकर्स से चल रही खास रोल पर बातचीत

'पद्मावत' के 'जौहर' सीन पर स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर दी सफाई

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख