Hanuman Chalisa
✕

वेब सीरीज 'आर्या 2' का पोस्टर आया सामने, सुष्‍मिता सेन का दिखा खतरनाक रूप

Updated: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (14:21 IST)
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की 'आर्या' 2020 की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज़ में से एक बन गई है। शो के दूसरे सीज़न ने सुष्मिता सेन के क्रूर लुक के रोमांचक टीज़र के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी है। एक तरफ़ जहां प्रशंसक आगामी सीज़न के लिए अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं, वही आर्या 2 की शूटिंग से सुष्मिता सेन ने अपनी पसंदीदा मेमोरी साझा की है। 

 
अभिनेताओं के लिए हर शूट एक यादगार अनुभव होता है, फिर भी कुछ पल ऐसे होते हैं जो जीवन भर एक याद बनकर आपके दिलों में घर कर लेती हैं। आर्या 2 की ऐसे ही एक इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए, सुष्मिता सेन ने साझा किया, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, लोगों को मेकिंग और प्रोसेस के बारे में बताने के इस सफ़र में आपको रिकॉर्ड में ऐसे कई इंसिडेंट्स मिलेंगे। 
 
सुष्मिता ने कहा, ऐसा एक स्पेशल सीन है जिसे हमने जयपुर के एक हेलीपैड पर शूट किया था, इस सीन का एक फार्मूलेशन था। यह एक महत्वपूर्ण दृश्य था, जिसमें 24 मिनट का लंबा टेक था जिसे एक ही बार में और कई वेरिएशन्स के साथ शूट किया गया था।
 
इस इंसिडेंट के बारे में और जानकारी देते हुए, सुष्मिता ने बताया, यह सीजन 2 के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीक्वेंस था। आपको पता होगा कि राजस्थान में ऑफ सीजन बारिश नहीं होती है, लेकिन हर 24 मिनट के लंबे टेक के अंत में, ठंडरिंग और बारिश हो रही थी, सिर्फ हमारे लिए। हमें एक अद्भुत बैकड्रॉप स्कोर मिला और हमारे निर्देशक, जिन्हें एनवायरमेंटल साउंड पसंद है, उन्होंने कहा कि यह इससे बेहतर नहीं हो सकता था। इसलिए, यह हम सभी के लिए आर्या के लिए हाई पॉइंट है और वह विशेष दिन हमारे लिए बहुत यादगार बन गया।
 
'आर्या' के साथ सुष्मिता सेन ने डिजिटल डेब्यू के साथ-साथ अभिनय में वापसी की है। इस सीरीज़ के साथ राम माधवानी वेब स्पेस में एंट्री ली है जिसने इसे और भी खास बना दिया है। सुष्मिता के अलावा, सीरीज़ में चंद्रचूर सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे और इसके दूसरे एडिशन में नए करैक्टर दिखाई देंगे।
 

Show comments

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख