गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sushant singh rajput sister shweta singh kirti demands justice for brother shared a post
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (11:19 IST)

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने मांगा भाई के लिए इंसाफ, बोलीं- अगर सच मायने नहीं रखता तो...

Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फैंस इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि रिया ने धीरे-धीरे सुशांत को परिवार से दूर किया। सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।

 
अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की मांग की है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर पटना के घर में सुशांत के प्रेयर मीट के दौरान की है। 
 
तस्वीर के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'अगर सच मायने नहीं रखता तो कभी भी कुछ भी मायने नहीं रखेगा।' इसके साथ ही श्वेता ने लिखा है 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ।' उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 
बता दें कि सुशांत ने 14 जून मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन अब रिया खुद सवालों के घेरे में हैं।
 
ये भी पढ़ें
संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'केजीएफ चैप्टर 2' से अधीरा का फर्स्ट लुक रिलीज