• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sushant singh Rajput in Chanda Mama door ke
Written By

धोनी बनकर जीता था दिल, अब इस भूमिका में दिखेंगे सुशांत सिंह

Sushant singh Rajput
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुके बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सुशांत अपनी आगामी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभा रहे हैं।
 
सुशांत का कहना है कि वे शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करने और न्यूटन के गति के  सिद्धांत को गहराई से जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं जिसे उन्होंने छात्र के रूप में पढ़ा था। सुशांत अपनी भूमिका की तैयारी के लिए अमेरिका में स्थित नेशनल एरोनॉट्किस एंड  स्पेस सेंटर (नासा) का दौरा करेंगे।
 
सुशांत से नासा जाने की उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं उस  अनुभव के लिए उत्सुक हूं। जीवन के पहले 18-19 सालों में मैंने (आइजैक) न्यूटन और  (अल्बर्ट) आइंस्टीन के सिद्धांतों को पढ़ा है। अब मैं पहली बार वहां जाऊंगा और उन सब  चीजों का अनुभव करूंगा, जो अब तक सिर्फ मेरे दिमाग में थीं। मैं पहली बार शून्य  गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करूंगा और यह अनुभव करूंगा कि चन्द्रमा पर चलने में कैसा  लगता है?
 
गौरतलब है कि संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनने जा रही 'चंदा मामा दूर के' में  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर. माधवन भी हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
इस फिल्म में गाइड की भूमिका निभाएंगे शाहरुख खान