1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant singh rajput death anniversary actor fifty dream list

सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने जो रह गए अधूरे, प्लेन उड़ाना और लेफ्ट हैंड से क्रिकेट खेलना चाहते थे

sushant singh rajput
sushant singh rajput death anniversary: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को चौथी डेथ एनिवर्सरी है। एक्टर की पुण्यतिथि पर फैंस और कई सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से सभी को बहुत झटका लगा था, क्योंकि निधन से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी एक ड्रीम लिस्ट शेयर की थी।

इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत ने 50 उन चीजों के बारें में बताया था जो वह अपनी जिंदगी में करना चाहते थे। इस लिस्ट में सुशांत ने प्लेन उड़ाने, लेफ्ट हैंड से क्रिकेट खेलने से लेकर ट्रेन से यूरोप जाने तक की इच्छा जाहिर की थी। 
 

इसके अलावा वे पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते थे और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा वे लेफ्ट हाथ से क्रिकेट खेलना भी सीखना चाहते थे।

सुशांत की इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थी।

सुशांत की यह लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती वे 6 हफ्ते में सिक्स-पैक ऐब्स बनाना चाहते थे, आंखों से लाचार लोगों को कम्प्यूटर कोडिंग सिखाना चाहते थे, इंडियन डिफेंस फोर्सेस के लिए बच्चों को तैयार करना चाहते थे।
 
सुशांत किसी चैंपियन के साथ चेस खेलना चाहते थे, एक लैंबर्गिनी कार खरीदना चाहते थे, 10 तरह का डांस सीखना चाहते थे, डिज्नीलैंड जाना चाहते थे और ऐसे ही कुल 50 कामों की टू-डू-लिस्ट उन्होंने शेयर की थी। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। सुशांत की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। फैंस उन्हें न्याय ‍दिलाने के लिए अक्सर कैंंपेन चलाते रहते हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दिशा पाटनी ने अपने आउटफिट्स से इंटरनेट पर मचाई धूम: ग्लिटर आउटफिट्स से लेकर थाई स्लिट तक