dharma sangrah
✕

Surveen Chawla का खुलासा: डायरेक्टर ने किस करने की कोशिश की, कास्टिंग काउच के चलते इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

Updated: गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (11:32 IST)
अभिनेत्री सुरवीन चावला, जो 'राणा नायडू' जैसी वेब सीरीज में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और मासूम मुस्कान के लिए जानी जाती हैं, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे एक समय था जब कास्टिंग काउच जैसे घिनौने चलन को इंडस्ट्री में ट्रेंड की तरह देखा जाने लगा था।
 
सुरवीन कहती हैं, "एक वक्त ऐसा था जब हर जगह बस कास्टिंग काउच की बातें होती थीं। बाहर निकलना भी गंदा सा महसूस होता था। ऐसा लगने लगा था कि मैं ये सब नहीं कर सकती। मुझे इंडस्ट्री छोड़ देने का मन करने लगा था।"
 
'ना' कहने की सजा:  काम से हाथ धो बैठीं सुरवीन
सुरवीन ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि जब उन्होंने खुद की सीमाएं तय कीं और गलत समझौतों से इनकार किया, तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, "हर बार जब मैंने 'ना' कहा या अपने उसूलों पर टिकी रही, तो मुझे कोई रोल नहीं मिला। कई बार लगा कि जैसे अब रास्ता यहीं खत्म हो गया है। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। ये मेरे करियर का सबसे लो पॉइंट था।"
 
रिजेक्शन से सीखा, झुकने के बजाय और मजबूत बनीं
इससे पहले Zoom को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुरवीन ने कहा था कि उन्होंने कभी भी कास्टिंग काउच या रिजेक्शन को अपने मन पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में अपनी छह साल की बेटी से कहा कि मैं कितने ऑडिशन में रिजेक्ट हुई हूं। रिजेक्शन जिंदगी का हिस्सा है और हमें इससे चट्टान की तरह मजबूत बनना चाहिए। हालांकि कहना आसान है, पर अनुभव ही हमें मजबूत बनाते हैं।"

ALSO READ: सैयारा: बॉक्स ऑफिस पर हिट, पर क्या वाकई है एक अच्छी फिल्म? जानिए 5 कड़वे सच
 
डायरेक्टर की किस करने की कोशिश 
एक दूसरे इंटरव्यू में सुरवीन ने बताया कि एक डायरेक्यर ने उन्हें अपने ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। अपने केबिन में मेरे पति के बारे में पूछा। जब मैं जाने लगी तो वे दरवाजे तक बाय करने पहुंचे और मुझे झुककर किस करने लगे। मैंने उन्हें पीछे धकेला। मैं हैरान रह गई और वहां से निकल गई। 
 
अपने उसूलों पर कायम रहना और हर मुश्किल का डटकर सामना करना, यही सुरवीन चावला की असली ताकत है। शायद यही वजह है कि उन्होंने तमाम बाधाओं को पार करते हुए इंडस्ट्री में खुद को एक सशक्त महिला कलाकार के रूप में स्थापित किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

6 साल बाद टूटने जा रही है सपना चौधरी की शादी, बताई पति वीर साहू से तलाक लेने की वजह, लगाए गंभीर आरोप

जब एक्टिंग क्लास में झाड़ू लगाते-लगाते रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख