गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. surbhi chandna hot bikini photo viral on social media
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (15:30 IST)

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं सुरभि चंदना, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं सुरभि चंदना, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें - surbhi chandna hot bikini photo viral on social media
मालदीव सेलेब्स का फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन रहा है। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद कई सेलेब्स मालदीव वेकेशन एंजॉय करने पहुंच चुके हैं। नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

 
सुरभि चंदना मालदीव से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में सुरभि ने अपनी कुछ हॉट बिकिनी तस्वीरें शेयर की है। 
 
तस्वीरों में सुरभि मल्टीकलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। सुरभि चंदना के खुले बाल उनके लुक को और हॉट बना रहे हैं। 
 
सुरभि चंदना पूल में ही बैठकर नाश्ते का लुत्फ़ उठाते दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह चेकआउट करने से पहले मैंने समंदर में कुछ गोते लगाने का फैसला किया।'
 
सुरभि चंदना के फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फैंस को सुरभि का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
 
बता दें कि सुरभि चंदना ने साल 2009 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। सुरभि को इश्कबाज सीरीयल से काफी लोकप्रियता मिलीस सुरभि नागिन 5 में भी नज़र आ चुकी हैं।
 
ये भी पढ़ें
'जयेशभाई जोरदार' की एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को किया हैरान