biodatamaker

1 जनवरी को मथुरा में होने वाला था सनी लियोनी का कार्यक्रम, संतों के विरोध के बाद रद्द हुआ इवेंट

Updated: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (13:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नए साल के मौके पर मथुरा में सनी लियोनी का कार्यक्रम होने वाला था। लेकिन मथुरा के साधु संतों और धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद इस आयोजन को रद्द कर दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम न होने देने का अनुरोध किया गया था।
 
इस आयोजन में सनी लियोनी डीजे के रूप में हिस्सा लेने वाली थीं। यह इवेंट एक जनवरी को एक बार में आयोजित किया जाना था। टिकट आधारित इस इवेंट को लेकर जब यह जानकारी सामने आई, तो स्थानीय संतों ने कड़ा विरोध किया। 
 
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के सदस्य दिनेश फलाहारी ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस विरोध की शुरुआत की। उन्होंने कहा, मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की प्रकाश भूमि है, जहां धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति की परंपरा है। ऐसे पवित्र स्थान पर मनोरंजन के इस प्रकार के आयोजन से ब्रजभूमि और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचती है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कार्यक्रम अश्लीलता को बढ़ावा दे सकते हैं और इसलिए इन्हें ब्रजभूमि से दूर रखना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम कराकर आयोजक धार्मिक भावनाओं को भड़काना चाहते हैं। ये लोग धार्मिक नगरी को कलंकित करना चाहते हैं। 
 
संतों के विरोध के बाद आयोजकों ने सनी लियोनी के कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है। आयोजकों में से एक द ट्रंक बार के पार्टनर मिथुल पाठक ने कहा, यह फैसला स्थानीय भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया। सनी लियोनी मंच पर प्रेजेंटेशन नहीं दे रही थीं, बल्कि केवल डीजे के रूप में मौजूद रहने वाली थीं।
 
आयोजक ने कहा, कार्यक्रम को लेकर गलतफहमियां फैलाई गईं, जबकि सनी लियोनी देश के अन्य कई हिस्सों में बिना किसी विरोध के कार्यक्रम कर रही हैं। हम टिकट के पैसे वापस कर रहे हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

खुशी कपूर का नया रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट, बांद्रा वेस्ट में खरीदा 1 RK फ्लैट, जानिए कितने लाख में हुई डील

काजोल का किलर अवतार: वन-शोल्डर टॉप और कातिलाना अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

फैमिली ड्रामा छोड़ अब भक्ति के रंग में रंगे करण जौहर, 'राधा कृष्ण' की अमर कहानी पर बनाएंगे भव्य पौराणिक फिल्म!

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, पूरी हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग

'द रेवोल्यूशनरीज' का नया गाना 'माहिया' रिलीज, रोहित सराफ-प्रतिभा रांटा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख