1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone favourite indian cricketer is mahendra singh dhoni

बॉली‍वुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी हैं इस भारतीय क्रिकेटर की फैन

Sunny Leone Mahendra Singh Dhoni
दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं सनी लियोनी जिनकी एक झलक के लिए लोग क्या से क्या करने को तैयार हो जाते हैं वो भी किसी की फैन हैं। सनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी ने इस बात का खुलासा किया है।


सनी लियोनी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं क्योंकि वो एक फैमिली मैन हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सबसे क्यूट बेटी है। मैं उनकी बेटी जीवा के साथ उनकी तस्वीरें देखती हूं जो मुझे बहुत अच्छी लगती है। वो मेरे फेवरिट हैं क्योंकि वो परिवार से हमेशा जुड़े रहते हैं। 
 
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए सनी लियोनी ने कहा कि मेरे पास दो टेलिविजन शो हैं। इसके अलावा मैं एक हिंदी फिल्म पर भी काम कर रही हूं जो मेरे प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी जिसपर हम इस साल काम करना शुरू कर देंगे। इसके अलावा मैं दो साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हूं।
 
सनी लियोनी ने हाल ही में प्रोडक्शन हाउस में भी हाथ आजमाना शुरू किया है। सनी ने कहा कि मेरी टीम और डेनियल (सनी के पति) सनी सिटी एंटरटेनमेंट के पीछे हैं। हमारी टीम बहुत ही खास है। मुझे उनकी क्रिएटिविटी बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि निर्देशन में जाने की उनकी कोई रूचि नहीं है। वो लोग बड़े ही स्पेशल होते हैं जिनका फिल्म का अपना नजरिया होता है और हर काम पर बारीकी से पकड़ होती है। मुझमे ऐसा नहीं है।
अगला लेख
सलमान खान ने सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के साथ फिर से काम करने के लिए किया राजी!