सनी और अनिल... एक बार फिर गदर मचाने को तैयार | Sunny Deol to collaborate with Anil Sharma for Kavach
देओल परिवार से निर्देशक अनिल शर्मा का खास नाता रहा है। धर्मेन्द्र को लेकर उन्होंने हुकूमत, ऐलान-ए-जंग, फरिश्ते, तहलका जैसी फिल्में बनाई हैं। सनी देओल के साथ वे गदर एक प्रेम कथा, द हीरो, अपने, सिंह साहब द ग्रेट कर चुके हैं।
सनी के फैंस यह जानकर खुश होंगे कि एक बार फिर सनी और अनिल की हिट जोड़ी साथ काम करने वाली है। फिल्म का नाम होगा 'कवच'। यह फिल्म का ऑफर लेकर जब सनी के पास अनिल गए तो वे फौरन फिल्म करने के लिए राजी हो गए।
सनी इस समय अपने बेटे को लेकर 'पल पल दिल के पास' और अनिल अपने बेटे उत्कर्ष को लेकर 'जीनियस' नामक फिल्म बना रहे हैं। दोनों अपने पुत्रों को बॉलीवुड में लांच करने जा रहे हैं।
दोनों जैसे ही अपनी फिल्म पूरी कर लेंगे, 'कवच' पर काम शुरू कर देंगे। उन्होंने शेड्यूल भी तय कर लिया है। फिल्म को दिसम्बर 2018 या जनवरी 2019 में रिलीज किया जाएगा।
