Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' का तूफान, साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2023 (14:00 IST)
Gadar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने 22 साल बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है।
 
तारा सिंह बनकर पर्दे पर लौटे सनी देओल की फिल्म देखने के लिए लंबी-लंबी लाइनें नजर आईं। कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के बाहर हाउसफुल का बोर्ड भी देखने को मिला। 'ओएमजी 2' को टक्कर देते हुए 'गदर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। 
 
'गदर 2' ने पहले दिन 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'गदर 2' ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इस साल की दूसरी फिल्म बनगई है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की 'पठान' है, जिसने 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में और भी इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'गदर 2' सिर्फ वीकेंड में ही 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। 
 
'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख