Daily Horoscope
Thu, 12 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol, Poster Boys, Offer

फिल्मों में काम का ऑफर नहीं मिलता : सनी देओल

सनी देओल
बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल का कहना है कि वह फिल्मों के मामले में चूजी नहीं हुए हैं बल्कि उन्हें काम करने का ऑफर नहीं मिलता है।
 
सनी देओल की फिल्म 'पोस्टर बॉयज़' हाल ही में रिलीज हुई है। सनी से जब पूछा गया कि उन्होंने फिल्में करना क्यों कम कर दिया है? तो इस बारे में बताते हुए सनी देओल का गला रुंध गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए। सनी देओल ने बताया कि एक अच्छा अभिनेता होने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिलता। 
   
सनी देओल ने कहा कि मैं फिल्मों से कभी भी दूर नहीं हुआ और मैंने खुद को चूजी भी नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है फिल्में देने वाले लोग अवश्य मुझे लेकर चूजी हो गए है। मैं तो फिल्मों में हमेशा ही काम करने के लिए उत्सुक रहता हूं, लेकिन मुझे काम का ऑफर नहीं आता। 'पोस्टर बॉयज़' के लिए मैंने बहुत ही कड़ी मेहनत की है। मुझे आशा है कि जब लोग यह फिल्म देखेंगे तो मेरे काम की अवश्य सराहना करेंगे।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
"काबिल" के बाद रितिक और यामी का एक बार फिर मिलन!