शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol pooja bhatt to share screen in chup revenge of artist teaser release
Written By
Last Modified: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (14:26 IST)

सनी देओल की नई फिल्म 'चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का हुआ ऐलान, टीजर रिलीज

सनी देओल की नई फिल्म 'चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का हुआ ऐलान, टीजर रिलीज - sunny deol pooja bhatt to share screen in chup revenge of artist teaser release
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ पूजा भट्ट और दुलकर सलमान नजर आने वाले हैं।

 
सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर से पता चलता है कि यह फिल्म फिल्ममेकर गुरु दत्त से जुड़ी हुई है। टीजर में उनकी तस्वीर और उनकी फिल्म 'प्यासा' का गाना 'ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है' बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। 
 
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- चुप… मोशन पोस्टर। इसके अलावा अक्षय कुमार ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'ये देखने के बाद आप चुप नहीं रह पाएंगे। मेरे पास बहुत सारे सवाल है। क्या शानदार पोस्टर है। इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
 
यह फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आर बालकी ने लिखा है और वो ही निर्देशित कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 
ये भी पढ़ें
चटपटा चुटकुला : ये 15 तरह के फूड पढ़कर शर्तिया हंसी नहीं रोक पाओगे