बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunil grover tv show kanpur wale khuranaz closed
Written By

सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज हुआ बंद, जानिए वजह

Sunil Grover
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के किरदार में दर्शक खूब पसंद करते हैं। कपिल शर्मा से अलग होने के बाद हाल ही में सुनील ग्रोवर अपना नया शो कानपुर वाले खुरानाज लेकर आए थे। अब खबर है की दिसंबर 2018 में शुरू हुआ सुनील का यह शो बंद होने जा रहा है। 
 
सुनील ग्रोवर ने कम समय के अंदर शो के बंद किए जाने की वजह बताई है। एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया कि ये शो मेरी वजह से ही बंद हो रहा है। मैंने शो को सिर्फ 8 हफ्ते के लिए ही साइन किया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने पहले ही भारत फिल्म की शूटिंग के लिए डेट फाइनल कर दी थी। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यूज में पहले ही क्लियर कर दिया था कि मैं सिर्फ इतना समय ही दे सकता हूं। सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज केवल 16 एपिसोड के लिए बनाया गया था।
 
सुनील फिल्म भारत के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। भारत में उन्हें अपने हिस्से की काफी शूटिंग करनी है और वह फिल्म में अहम किरदार में हैं। इसलिए उनके पास फिलहाल किसी अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए समय नहीं है।
ये भी पढ़ें
विंटर सीजन में लीजा हेडन के हॉट बिकनी फोटो ने मचाया तहलका