गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunil grover shared a funny meme for fans to stay at home during coronavirus lockdown
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (16:18 IST)

लॉकडाउन में घर से बाहर निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े पुलिस के डंडे, शेयर किया मीम

लॉकडाउन में घर से बाहर निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े पुलिस के डंडे, शेयर किया मीम - sunil grover shared a funny meme for fans to stay at home during coronavirus lockdown
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है। भारत में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस लॉकडाउन के दौरान सभी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती से कारवाई कर रही है।

 
इस दौरान सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का भी एक मीम खूब वायरल हो रहा है। ये मीम सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
मीम को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'हाहाहा.. भगवान के लिए अपने घरों में रहो।' मीम में सुनील ग्रोवर ने दिखाने की कोशिश की है कि कैसे घर से निकलने पर पुलिस पकड़ रही है और जमकर पिटाई कर रही है। सुनील ने अपनी तस्वीरों को मिलाकर ये मीम बनाया है।

इस तस्वीर के एक हिस्से में सुनील सड़क पर चलते और दूसरे हिस्‍से में वह पुलिस के डंडे खाते हुए नजर आ रहे है। इस तस्‍वीर के एक हिस्‍से में लिखा है 'घर से निकलते ही' और दूसरे हिस्‍से में लिखा है 'कुछ दूर चलते ही।' 
 
दरअसल कॉमेडियन सभी को संदेश देना चाहते हैं कि आप घरों पर रहें और सुरक्षित रहें। फैंस उनके पोस्‍ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुनील जी आप वास्तव में अद्भुत हैं... मैं आपसे अपील करना चाहता हूं... हमारे मनोरंजन के लिए कृपया अपने घर पर कुछ कॉमेडी शुरू करें। इंस्टा youtube twitter facebook पर शेयर करें।
ये भी पढ़ें
कोरोना के खौफ से सलमान खान ने छोड़ा गैलेक्सी अपार्टमेंट, फैमिली संग यहां हुए कैद