Daily Horoscope
✕

'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ धमाल मचाएंगे सुनील शेट्टी

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (12:30 IST)
हेरा फेरी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया।

 
फिल्म के तीसरे पार्ट बनाने की काफी समय से कोशिश की जा रही है लेकिन बात बनती नही दिख रही। सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है।

ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी भयंकर आग से दुखी जूही चावला के बेटे, पॉकेट मनी से दिया इतना डोनेशन
 
सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। यह ठंडे बस्ते में नहीं गई है और जरूर बनेगी। 'हेरा फेरी 3' हम तीनों (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) के साथ ही बनेगी क्योंकि हम तीनों को इसमें दिलचस्पी भी है। कुछ समस्याएं थीं जो अब धीरे-धीरे सुलझ रही हैं।

चर्चा थी कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं होंगे और उनकी जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में टाइम लीप दिखाया जाएगा और अक्षय, सुनील शेट्टी व परेश रावल का लुक भी एकदम बदला हुआ होगा। खबर यह भी है कि 'हेरा फेरी 3' को प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख