Hanuman Chalisa
✕

सुहाना खान की फिल्मों में एंट्री की तैयारी शुरू

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (16:48 IST)
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लगातार सोशल मीडिया के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। शाहरुख ने भी बताया है कि सुहाना को एक्टिंग में दिलचस्पी है और वह फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती हैं। सुहाना ने स्टेज प्ले 'सिंड्रेला' में अभिनय किया है जिसका वीडियो वायरल हुआ था। 
 
सुहाना के बारे में ताजा खबर यह है कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं। तैयारियां शुरू हो गई हैं और यह सब शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर की देखरेख में हो रहा है। शाहरुख के बच्चों से करण की बेहतरीन ट्यूनिंग है शायद इसीलिए करण को यह भारी-भरकम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
सूत्रों के अनुसार सुहाना का करण जौहर के ऑफिस में हाल ही में एक फोटोशूट हुआ है। एक नामी फोटोग्राफर, टॉप स्टाइलिस्ट, मेकअप मैन और हेअर स्टाइलिस्ट भी सुहाना के साथ देखे गए। सब कुछ करण की देखरेख में हुआ। 
 
तैयारियां चल रही है और संभव है कि सुहाना अपनी अभिनय की यात्रा करण जौहर के निर्देशन में ही करे। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख