Hanuman Chalisa

बाबा राम रहीम को सजा और बॉलीवुड को करोड़ों रुपये का नुकसान!

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (16:08 IST)
पिछले एक सप्ताह से तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को बाबा राम रहीम ने पछाड़ कर रखा है। टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर उनके ही चर्चे हो रहे हैं। उनको लेकर मजाक बनाए जा रहे हैं। 
 
साध्वी यौन शोषण मामले में वे दोषी करार‍ दिए जा चुके हैं और फैसला आ चुका है। दस साल तक बाबा को जेल में चक्की पीसना पड़ेगी। फिल्मों के बाबा शौकीन हैं और धर्मेन्द्र का संवाद याद आ रहा होगा कि जेल में चक्की पिसिंग एंड पिसिंग। 
 
उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुई हैं जिसे उनके प्रभाव वाले इलाकों को छोड़ दिया जाए तो देश के अन्य क्षेत्रों में उंगली पर गिनने लायक दर्शक भी नहीं मिले। लेकिन बाबा की ओर से कहा जाता रहा है कि उनकी फिल्म ने पांच सौ करोड़, छ: सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये आंकड़े ऐसे हैं कि आमिर खान भी मुंह छिपा ले। 
 
एक मजाक राम रहीम के बारे में चल पड़ा है। उनके जेल के अंदर जाने से बॉलीवुड को करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। दस साल में उनकी कम से कम 15 फिल्में तो आती। एक फिल्म का पांच सौ करोड़ रुपये का बिजनेस भी लगा लो तो साढ़े सात हजार करोड़ का बिजनेस होता। इस तरह से साढ़े सात हजार का नुकसान हो गया। 

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख