गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan lookalike isha jain photos goes viral
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (17:42 IST)

सोशल मीडिया पर छाई सुहाना खान की हमशक्ल, तस्वीरें हो रही वायरल

suhana khan
सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल वायरल होते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड की फेमस स्टारकिड सुहाना खान की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 
सोशल मीडिया पर ईशा जैन नाम की लड़की की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। ईशा की शक्ल हूबहू सुहाना खान जैसी है।
 
ईशा जैन सुहाना खान को पूरा कॉपी करती हैं। अगर ईशा को कोई अचानक से देखे तो पहली नजर में हर कोई धोखा खा सकता है। ईशा फिगर, हेयर स्टाइल सब कुछ सुहाना जैसा ही है।
 
बता दें कि सुहाना खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सुहाना का परिवार इन दिनों आर्यन खान की वजह से मुश्‍किलों का सामना कर रहा है।
 
शाहरुख के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। आर्यन इन दिनों आर्थर रोड जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है।
 
ये भी पढ़ें
करण जौहर ने बताया 'वन माइक स्टैंड 2' में परफॉर्म करने का अपना अनुभव