गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sudeep to play a villain in Salman Khan Dabangg 3
Written By

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का विलेन हुआ फाइनल

कन्नड़ अभिनेता सुदीप रोल अदा करेंगे विलेन का

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का विलेन हुआ फाइनल - Sudeep to play a villain in Salman Khan Dabangg 3
दबंग में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के सामने सोनू सूद ने विलेन का रोल अदा किया था। इस फिल्म के बाद वे छेदी सिंह के रूप में मशहूर हो गए थे। दबंग 2 में खलनायकी दिखाई प्रकाश राज ने। उन्होंने ठाकुर बच्चा सिंह नामक किरदार निभाया था। 
 
अब दबंग 3 की सुबगुबाहट है। इस समय सलमान 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं और इसके बाद 'दबंग 3' पर काम शुरू करेंगे। योजना इस तरह बनाई गई है कि दबंग 3 को 90 से 100 दिनों के अंदर शूट कर क्रिसमस पर इसे रिलीज कर दिया जाएगा। 


 
क्रिसमस पर करण जौहर की 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली है जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। सलमान और रणबीर की टक्कर दिलचस्प हो सकती है, हालांकि टक्कर टलने की पूरी संभावना है।


दबंग 3 के लिए निर्देशक चुन लिया गया है। प्रभुदेवा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जिन्होंने सलमान के साथ 'वांटेड' नामक हिट फिल्म बनाई थी। वांटेड के बाद सलमान का करियर फिर पटरी पर लौटा और फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सलमान के सुपरस्टार बनने की शुरुआत वांटेड से ही हुई थी। 


 
सोनाक्षी और सुदीप 
दबंग 3 के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म का हिस्सा होंगी। एक और हीरोइन को भी लिया जाएगा। साथ में विलेन के रूप में कन्नड़ अभिनेता सुदीप को लिया गया है। सुदीप बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी कई फिल्में डब होकर हिंदी में भी रिलीज हुई है इसलिए दर्शक उन्हें पहचानते हैं। हिंदी फिल्म देखने वाले दर्शकों ने उनकी फिल्म 'मक्खी' बेहद पसंद की थी।  
 
सूत्रों के अनुसार प्रभुदेवा ने पिछले दिनों सुदीप को दबंग 3 और उनके रोल के बारे में बताया। सुदीप तुरंत तैयार हो गए। सलमान और सुदीप अच्छे दोस्त हैं और दोनों को एक साथ फिल्म में देखना फैंस को अच्छा लगेगा। 
ये भी पढ़ें
वो क्या है जो हमेशा आपकी रहेगी आपकी पत्नी की कभी नहीं हो सकती... यह चुटकुला है दमदार